फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लूडी कर्मचारी से 30 हजार लूटे

Sun, 16 Sep 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बाइक सवार लुटेरों ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारी से 30 हजार रुपए लूट लिए। लूट के बाद बाइक सवार गुरसहायगंज की ओर फरार हो गए। घटना शुक्रवार शाम की है। फिर भी थानाध्यक्ष का कहना हैं कि उनको घटना की जानकारी देने कोई नहीं आया।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कतरौली पट्टी निवासी बाबूराम का पुत्र नीरज कन्नौज लोक निर्माण विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत है वह शुक्रवार शाम प्राइवेट वाहन से खुदागंज आया। वहां से बाजार करने चला गया। बाजार से पैदल ही घर जा रहा था। गगनी गांव जाने वाले रास्ते के पास रेलवे क्रासिंग पहुंचते ही दो युवक काले रंग की पल्सर गाड़ी से आए और नीरज के हाथ से झोला छीन कर गुरसहायगंज की ओर फरार हो गए। नीरज ने बताया कि उसके झोले मे तीस हजार रुपए और कार्यालय के कुछ कागज थे। जिसे बाइक सवार लुटेरे लूट ले गए। उसने बताया कि उसक ा तीन माह का वेतन आया था। वह सरायमीरा की एसबीआई बैंक से तीस हजार रुपए निकाले थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवन सिंह ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं हैं। लूट की घटना के बावत कोई भी व्यक्ति तहरीर देने नहीं आया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें