फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएन कालेज में बीकाम की दूसरी मेरिट जारी

Fri, 20 Jul 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीएन डिग्री कालेज में बीकाम प्रथम वर्ष में दाखिले केे लिए प्रतीक्षा सूची जारी हो गई है। इस कक्षा में 21 जुलाई तक ही दाखिले होंगे।
विज्ञापन

बीकाम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी सूची में कुल 29 सीटें बची हैं। पहली सूची में 151 दाखिले हो चुके हैं। सामान्य वर्ग की मेरिट 316, अन्य पिछडा़ वर्ग की मेरिट 291 व अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग की मेरिट 244 अंक पर पहुंची है। इन सीटों केे लिए पहले आओ पहले पाओ केे आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। वाणिज्य संकाय प्रवेश समिति के संयोजक आरके गुप्ता ने बताया कि 21 जुलाई को दोपहर बाद 12.30तक बजे तक ही दाखिले होंगे।
विज्ञापन

इसी के साथ ही एमकाम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए भी कट आफ सूची जारी कर दी गई है। सामान्य वर्ग की मेरिट 541, अन्य पिछडा़ वर्ग की मेरिट 505 व अनुसूचित जाति जनजाति की मेरिट 454 अंक पर ठहरी है। बीकाम की परीक्षा 2012 में पास होने वाले अभ्यर्थी ही प्रवेश के लिए अर्ह होंगे। इस कक्षा के लिए 23 व 24 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 1 बजे तक ही प्रवेश होंगे। बीए प्रथम वर्ष की सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें