फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांडेकर इलेविन 10 रन से जीता

Mon, 11 Jun 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एफसीएल टू क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को शशीकांत खांडेकर इलेविन ने ज्ञानेंद्र पांडेय इलेविन को 10 रनों से हराया। मैन आफ द मैच जस साध को चुना गया। मैच देखने के लिए मैदान पर दर्शकों की खासी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

चर्च ग्राउंड पर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एफसीएल टू टूर्नामेंट में रविवार को अंडर 16 शशीकांत खांडेकर इलेविन और ज्ञानेंद्र पांडेय इलेविन के बीच मैच खेला गया। शशीकांत खांडेकर इलेविन के कप्तान एकलव्य साध ने टास जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। पूरी टीम 104 रनों पर ढेर हो गई। जस साध ने 36, सुहेल साध ने 18 और साहिल साध ने 15 रन बनाए। आशुतोष चार, गौरव और हिमांशु राजपूत ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्ञानेंद्र पांडेय इलेविन 94 रनों पर ही ढेर हो गई। हिमांशु राजपूत ने 18, आयुष मिश्रा ने 15 और हर्ष गुप्ता ने छह रनों का योगदान दिया। अरुण साध ने तीन, सुकेतन साध, सनी साध और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। अंपायरिंग रवि यादव और अमित कुमार ने की। अभिनव और शाह आलम स्कोरर रहे। सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को अंडर 19 जहीर खान इलेविन और सुरेश रैना इलेविन के बीच मैच होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें