कमालगंज (फर्रुखाबाद)। गांव मोहनपुर दिनारपुर में मंगलवार को जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी। इस दौरान नरेगा के कार्यो में गोलमाल मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी तथा सूचना के बाद भी चौपाल में न पहुचने पर एएनएम को निलंबित कर दिया तथा नाले की सफाई न होने की शिकायत पर गांव के सफाई कर्मियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया। वहीं अधिकारियों, कर्मचारियों को विकास कार्य सही ढग़ से कराने तथा जनहित के कार्य ईमानदारी से करने की हिदायत दी।
मोहनपुर दिनारपुर के प्रा.पा. में मंगलवार को आयोजित चौपाल में नरेगा के तहत कराये गये विकास कार्यो का जायजा लिया। नरेगा के तहत हुये कार्यो का मास्टर रोल देखा तो उसमें २६ दिसंबर ११ को जारी मास्टर रोल पर २४ दिसंबर से कार्यकराये जाने की बात सामने आई। नरेगा के तहत कराये लाने वाले कार्यो में ६० फीसदी मिट्टी का कार्य तथा ४० फीसदी पक्करा कार्य कराये जाने का प्रावधान है लेकिन मोहनपुर, दिनारपुर तथा महरूपुर राबी में ५० फीसदी मिट्टी का ५० फीसदी कार्य कराये जाने का मामला पाया गया। जिलाधिकारी ने इसे गोलमाल का मामला मानते हुये ग्राम विकास अधिकारी अनिल सक्सेना को निलंबित कर दिया। इसी के साथ ग्राम सभा के खाते में पोच लाख ६९ हजार ४११ रुपये होने के बाद भी विकास कार्य नहीं कराये गये। पहीं रोजगार सेवक विकास कार्यो का ब्योरा नहीं दे सका। उसका कहना था कि उसे कागज ही नहीं दिखाये जाते। मास्टर रोल में लगभग एक लाख रुपए खर्च करना दर्शाया गया जवकि खाते से लगभग दो लाख रुपये निकाले गये। इस मामले को गंभीरता से लेते हुये जिलाधिकारी तीन दिन के अंदर पूरा ब्योरा पेश करने को कहा। शौचालयों की निर्माण राशि नकद भुगतान करने पर ग्राम विकास अधिकारी की रिकवरी जारी करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया। एएनएम नीलम गौतम सूचना के बाद भी चौपाल में हाजिर नहीं हुई। आशाबहू से जानकारी किये जाने पर पता चला कि वह निजी काम से फर्रुखाबाद गई हैं। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया। ग्रामीणों द्वारा गांव के नाले की सफाई की शिकायत उन्होंने सफार्ई कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया। प्रा.पा. के कुछ बच्चों को बजीफा न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एडीओ समाज कल्याण को जांच करके रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। चौपाल में आंगनबाडी कार्यकत्री बच्चों के बेट का रजिस्टर पेश न कर पाने पर उन्होंने कार्यकत्री अनुपम को बुधवार को बेट रजिस्टर लेकर उपस्थित होने का आदेश दिया। सुपरबाईजर कुपोषित बच्चों के उपचार के संबंध में सही जानकारी नहीं दे सकी। ग्रामीण रामनिवास ने चक रोड पर कब्जे की शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को चक रोड कब्जा मुक्त कराने तथा कब्ला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी रामकृत राम की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि वह नरेगा के कार्यो की देखरेख नहीं करते। जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी को दूसरे जिले में जाने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि शराब पीकर यदि कोई व्यक्ति सड़क पर घूमता पाया जाये तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये वहीं उन्होंने हिदायत दी कि स्कूलों में चोरी करने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करके जिलाबदर करने की कार्रवाई की जाये। जिलाधिकारी ने सरकारी नलकूप की खराबी की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त की।