फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान पर चोरों ने किया हाथ साफ

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। ग्राम सिकंदरपुर में चोरों ने बीती रात बंद पडे मकान के ताले तोड हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम सिकंदरपुर निवासी देवेंद्रनाथ मिश्रा आगरा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पत्नी सरला देवी बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। सरला तीन दिन पूर्व पति से मिलने आगरा गईं थीं। मकान में ताला लगा था। शनिवार रात मकान के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। प्रात: ग्रामीण शौच करने गए तो खुले पड़े दरवाजे को देखकर उन्हें शक हुआ। सूचना मिलने पर देवेंद्र के बड़े भाई सदादयाल ने घर के अंदर जाकर देखा तो वह दंग रह गए। मकान के तीन कमरों और कमरों में रखे बक्सों के ताले टूटे थे। सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। सदादयाल ने बताया कि चोर गैस सिलेंडर सहित काफी सामान चोरी कर ले गए। परिजनों के आगरा होने के कारण यह पता नहीं चल पा रहा है कि कितना सामान चोरी गया है। उनके आने के बाद पुलिस को सूचना दी जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें