फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर सोमवंशी में मिली खामियां

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। विकास खंड क्षेत्र के अंबेडकर गांव हमीरपुर सोमवंशी में रविवार को मनरेगा के राष्ट्रीय मानीटर एफके पांडेय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें गांवों में कई खामियां मिलीं। कहीं इंदिरा आवासों के शौचालय गायब थे तो कहीं खड़ंजा में बालू नहीं पड़ी थी। इस दौरान उन्हें शिकायत मिली कि एक महिला ने अपना इंदिरा आवास बेच दिया। इस पर उन्होंने जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में बनने वाले बीपीएल कार्ड में छूटे पात्रों को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

आज दोपहर करीब 12 बजे मनरेगा के राष्ट्रीय मानीटर वर्ष 2009-10 में बने अंबेडकर गांव हमीरपुर सोमवंशी पहुंचे। उन्होंने गांव में बने करीब एक दर्जन इंदिरा आवास देखे। जमुना देवी पत्नी श्रीकृष्ण, रेनू पत्नी रामतीर्थ के इंदिरा आवासों में शौचालय न देख उन्होंने इसका कारण पूछा तो पात्रों ने बताया कि बाढ़ के दौरान शौचालय बह गए। इस दौरान एक ग्रामीण ने शिकायत की कि कमला देवी पत्नी सोनपाल ने अपना इंदिरा आवास गांव के ही फूल सिंह को बेच दिया। इस पर मनरेगा प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी। इसके बाद उन्होंने कल्लू पंडित के मकान से ओमसिंह के मकान तक मनरेगा से बने खड़ंजा को देखा। खड़ंजा में बालू पड़ी न देख उन्होंने प्रधान पति रामकेश को बालू डलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने राजेपुर से राजकुमार के घर तक बने संपर्क मार्ग को देखा, जो ठीक मिला। प्राइमरी व जूनियर विद्यालय राजेपुर की चहारदीवारी में प्लास्टर नहीं था। शौचालय गंदे पड़े थे।
इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। नरेंद्र सिंह ने मानीटर से शिकायत की कि पंचायत घर में दबंग भूसा भरे हैं। इस पर उन्होंने पंचायत घर खाली कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों और ब्लाक कार्यालय का भी निरीक्षण किया और अभिलेख देखे। इसके बाद उन्होंने गांव भाऊपुर चौरासी का भी निरीक्षण किया। एफके पांडेय ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट शासन को भेज देंगे। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान काफी खामियां मिली हैं। ग्रामीणों ने जो शिकायतें की हैं। उनको भी गंभीरता से लिया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ देवेंद्र सिंह चौहान, एडीओ केएन चौधरी, जेई सुमित डंग, राजेंद्र प्रसाद, आलोक द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें