फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का लाक व पंपिंग सेट जला

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। ग्रामीण द्वारा अपने गन्ने के खेत की पाती जलाने से पड़ोसी के खेत में रखा गेहूं का लाक व पंपिग सेट की गाड़ी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरैंटा के मजरा दादूपुर निवासी मातादीन पुत्र रामभरोसे का गांव से कुछ दूरी पर गन्ने का खेत है। उसके पास में ही उनके दूसरे खेत में गेहूं की कटी फसल पड़ी थी। शुक्रवार को वह अपने गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहा था। इसी बीच गांव के ही अतर सिंह पुत्र बुलाकी ने अपने गन्ने के खेत में पड़ी पाती में आग लगा दी। आग की चिंगारी आकर उसके गेहूं के लाक गिर गई। इससे उसमें आग लग गई। उसने पंपिग सेट से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उसका गेहूं जलकर नष्ट हो गया। साथ ही पंपिग सेट की गाड़ी, पाइप और बीस लीटर डीजल भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें