फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह, जलकर का बकाया वसूलने के निर्देश

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका द्वारा काफी लंबे अरसे से बंद कर वसूली पर जिलाधिकारी डा. मुथुकुमार स्वामी ने निर्देश दिया है किस प्रक्रिया को शीघ्र ही चालू किया जाए। सभी निकाय गृहकर, जलकर और जलमूल्य की संबंधित कनेक्शन धारकों से वसूली किए जाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी मांगी है कि नगर पालिका में जितने भी सफाई कर्मी हैं उनमें कोई अनावश्यक तो नहीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा टैक्स वसूली करीब तीन दशक से नहीं की जा रही है। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस मसले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी डा.मुथुकुमार स्वामी ने नगर पालिका से कहा है कि गृहकर, जलकर और जलमूल्य से संबंधित लोगों को वसूली नोटिस निर्गत करें। लंबित डिमांड की वसूली भू-राजस्व की तरह किए जाने के लिए आर.सी. तहसील को भेजवाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि यदि डिमांड रजिस्टर समय सीमा में तैयार नहीं किया जाता तो अधिशाषी अधिकारी उत्तर दात्यिव निर्धारित करके संबंधित लिपिक और संग्रह कर्ता एवं कर अधीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने नगर पालिका फर्रुखाबाद में सफाई कर्मचारियों की अधिकता पर जिलाधिकारी डा.मुथुकुमार स्वामी बी. ने अधिशाषी अधिकारी को यह परीक्षण करने का निर्देश दिया है कि कहीं कर्मचारी और उन पर व्यय की जाने वाली धनराशि अनावश्यक तो नहीं है। इसके अलावा उन्होंने नगर में सफाई कार्य सुबह शाम कराए जाने तथा उसकी निगरानी उप जिलाधिकारियों द्वारा किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने जांच पड़ताल में पाया है कि नगर पालिका फर्रुखाबाद में सबसे अधिक सफाई कर्मी हैं। जो कि स्थाई और संविदा पर हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि इन सफाई कर्मियों पर भारी धनराशि वेतन के रूप में खर्च हो रही है। इसलिए अधिशाषी अधिकारी यह परीक्षण कर लें कि कहीं संविदा व ठेके पर स्टाफ अनावश्यक तो नहीं रखा गया है। जिलाधिकारी ने निकाय के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अनावश्यक कर्मचारी पाए गए तो उन पर खर्च होने वाली धनराशि की कटौती उनके वेतन से होगी। जिलाधिकारी ने शहर में सफाई की व्यवस्था सुबह शाम रोस्टर बनाकर करवाए जाने का निर्देश दिया और यह भी कहा कि निरीक्षण के लिए अधिशाषी अधिकारी के अलावा उप जिलाधिकारी भी निकलेंगे। तथा प्रत्येक सप्ताह अपनी रिपोर्ट देंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि काम न करने वाले सफाई कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें