फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी बढ़ी, दो गुट भिड़े, चार जख्मी

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों गुटों से चार लोग घायल हो गए। घायलों का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी रमेश बाथम बीती रात घर के बाहर खडा था। इसी दौरन पास के अवधेश बाथम से पुराने झगडे को लेकर विवाद होने लगा। कहा सुनी होने पर दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। इस मारपीट में रमेश और पत्नी जगरानी तथा दूसरे पक्ष के अवधेश और मां रामबेटी घायल हो गई। घायलों का लोहिया अस्पताल में पुलिस ने मेडिकल कराया। दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई। उधर, फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने अमृतपुर कसबा निवासी रामप्रकाश को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ब्रजेश और नन्हकू को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
रास्ते के विवाद में मारपीट
फर्रुखाबाद। रामकिशोर यादव निवासी नगला घुरूआ ने गांव के ही पंकज, राजेश और रघुवीर के खिलाफ दर्ज कराई एनसीआर में कहा कि गांव में ही आरोपियों का ट्यूबवेल लगा है। उसके पीछे से रास्ता निकला है। आज सुबह वह उसी रास्ते से निकल रहे थे, तभी आरोपियों ने निकलने से मना किया और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठीडंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष से होरीलाल ने रामकिशोर यादव और श्यामपाल के खिलाफ पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि आरोपियों ने आम के 10 पेड़ काट दिए। ट्यूबवेल के पास रखी ईंटों को फेंक दिया। इसी बात पर आरोपियों ने राजेश आदि के खिलाफ मारपीट कर दी। पुलिस ने पंकज और राजेश को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

युवक को पीटा
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कुइंयाबूट निवासी संगत सिंह बुधवार को बाइक से बाजार से घर जा रहा था, तभी रास्ते में टिकुरियन नगला निवासी नेम सिंह ने उसे रोक लिया और गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। संगत सिंह ने मामले की एनसीआर दर्ज कराई है।
भाई-बहनों व मां को पीटा
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव पसनिंगपुर निवासी सुरेशचंद्र शर्मा ने गांव के ही दिनेश वर्मा, दीपक, विपिन और राजेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज कराई एनसीआर में कहा कि उसका पुत्र मनोज दूध का काम करता है। आज मनोज दूध के पैसे लेने दिनेश के पिता हुब्बलाल के पास गया तो दिनेश आदि ने उसे यह कहते हुए पीटना शुरू कर दिया कि सुबह-सुबह पैसा मांगने आ गए। यह देख उसकी पुत्रियां पूनम, सोनवती, पुत्र आनंद और पत्नी सरला मनोज को बचाने गए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें