फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलनिवास प्रमाणपत्र के लिए मोबाइल जरूरी

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अगर आपके पास मोबाइल नहीं है तो मूल निवास प्रमाणपत्र जारी कराने का इरादा त्याग दें। क्योंकि ऐसे आवेदनपत्र एसडीएम सदर दफ्तर से तहसील में वापस लौटाए जा रहे हैं, जिन पर मोबाइल नंबर अंकित नहीं हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सामान्य निवास प्रमाण पत्र के लिए कड़ी प्रक्रिया का प्राविधान किया है। इसमें आवेदन पत्र के साथ राजपत्रित अधिकारी से फोटो के साथ पहचान प्रमाणित कराना होती है। तहसील क्षेत्र में तीन साल से निवास के दस्तावेजों, साक्ष्य और हलफनामा संलग्न कराया जाता है और लेखपाल, कानूनगो के बाद तहसीलदार संस्तुति के बाद सरकारी डाक से आवेदन पत्र एसडीएम कार्यालय भेज दिए जाते हैं। पहरापुर गांव निवासी अनुराग मिश्रा ने बताया कि लेखपाल कमी बताकर एक माह से परेशान कर रहा है। उधर, अधिवक्ता निखिल कुमार ने बताया कि जिन आवेदन पत्रों पर मोबाइल नंबर नहीं है। उन्हें एसडीएम कार्यालय से वापस लौटाया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें