फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग नगर क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों ने खेलकूद में दमखम दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता को झंडी दिखाकर खेलकूद का शुभारंभ किया। खेलकूद में 42 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में 42 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर 50 मीटर बालक वर्ग दौड़ में विकास, तौशीन, पवन, बालिका वर्ग में नीलम, अंजली, प्राची, 100 मीटर बालक वर्ग में श्याम मिश्रा, आशीष, सत्यम, बालिका वर्ग में पूनम, सुभद्रा, प्राची, सुलेख में अनामिका, विशाल, अंजू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
पूर्व माध्यमिक स्तर की खो खो बालिका वर्ग में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोलेपुर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंगसाजान, कबड्डी बालक वर्ग में शांती जूनियर हाई स्कूल भोलेपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़, बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोलेपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़पुर, प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन फतेहगढ़, कन्या प्राथमिक विद्यालय भोलेपुर, खो खो बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, प्राथमिक विद्यालय नेकपुर कलां, बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, प्राथमिक विद्यालय लिंजीगंज ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक स्तर 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सोएम, दीपक, रजत मिश्रा, बालिका वर्ग में रुशदा, शिवानी, प्रतिज्ञा, 200 मीटर बालक वर्ग दीपक कुमार, ,शोएव, राजन मिश्रा, सुलेख में परवीन, सरीना, राजा कश्यप, योगासन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोलेपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंगसाजान, शांती जूनियर हाईस्कूल भोलेपुर, तवा फेंक बालक वर्ग में दीपक, सौरभ, सुहैल, बालिका वर्ग में रिया, उपासना, लोकगीत/लोकनृत्य में प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर, प्राथमिक विद्यालय नरेन्द्र सरीन, पूर्व माध्यमिक स्तर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रंगसाजन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़पुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोलेपुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इससे पूर्व स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। भक्ति गीतों पर नृत्य किया।
इस दौरान नगर शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, संजीव कटियार, चमन शुक्ला, रेशमा वानो, संजय तिवारी, मोहम्मद इरफान अली, विमल मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार गंगवार, कामनी कौशल, दयाशंकर मिरा, वृज किशोर मिश्रा, क्षमा गुप्ता, राजकुमार, कुलदीप, प्रदीप यादव, पंकज शर्मा, आलोक यादव, मनीष यादव, पुरुषोत्तम वर्मा, सुधीर कुशवाहा मौजूद रहे। खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी नौनिहालों को पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता के दौरान निर्णयाें को लेकर विवाद भी रहा।