फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 राजपूत ने जीती बास्केटबाल ट्राफी

Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजीमेंट सेंटर के पुनर्मिलन समारोह के अंतर्गत हो रहे बास्केटबाल मैच के फाइनल में 17 राजपूत और पांच राजपूत की टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। 17 राजपूत ने पांच राजपूत को हरा कर 63 के मुकाबले 65 अंक से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को रेजीमेंट के ट्रेनिंग एरिया स्थित बास्केटबाल कोर्ट पर फाइनल मैच का आयोजन हुआ। मैच को देखने के लिए रेजीमेंट के वर्तमान और पूर्व अधिकारियाें का जमावड़ा रहा। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे को मात देने के लिए जोर लगाए रहे। अंतिम छह मिनट में 17 राजपूत के खिलाड़ियों ने मैच में जोरदार वापसी करते हुए पांच राजपूत की टीम को हराकर बास्केटबाल ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि लेफ्टीनेंट जरनल ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मैच के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 राजपूत के सिपाही बिट्टू सिंह को उभरते हुए खिलाड़ी का खिताब दिया गया। बेस्ट स्कोरर नायक प्रदीप कुमार रहे। यहीं पर क्रास कंट्री दौड़ में विजेता रहे 27 राजपूत के खिलाड़ियाें को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमांडेंट ब्रिगेडियर सलीम आसिफ, डिप्टी कमांडेंट कर्नल मंदीप राठौर, दंडपाल लेफ्टीनेंट कर्नल गौरव डोगरा समेत पूर्व अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें