फर्रुखाबाद। भाई दूज पर जिला जेल व सेंट्रल जेल में बहनों की भारी भीड़ रही। यहां भोर से ही बहनाें के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इन्हाेंने जेल में भाइयाें को टीका किया। इस दौरान बहनाें की आंखें छलक पड़ीं। बहनों ने भाइयाें से उपहार में सही रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
भाई दूज पर जेल प्रशासन ने बहनाें की भाइयाें से मुलाकात को खास सहूलियत दी थी। सुबह से ही जेल परिसर में बहनाें की आमद शुरू हो गई थी। जिला जेल में 321 बंदियाें से मिलने के लिए 650 बहनें पहुंचीं। सेंट्रल जेल में 248 बहनाें से 415 बहनें मिलने पहुंचीं। इन्हाेंने भाइयाें को टीका कर मिठाई खिलाई। जेल में बहनाें का भाइयाें से मुलाकात का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।