फर्रुखाबाद। बीएलओ घर घर जाकर वोट बनाने के कार्य के साथ ही फर्जी वोटरों की क्रास चेकिंग भी करेगें। इस आशय की ट्रेनिंग सदर तहसील सभागार में एसडीएम सदर अशोक प्रताप सिंह ने दी।
शुक्रवार को तहसील सदर के सभागर में 75 बीएलओ की ट्रेनिंग प्रारंभ हुई। इसमें बीएलओ को प्रत्येक मतदाता के घर जाकर नए वोट बनाने के साथ ही वोटर लिस्टों व वोटर कार्डों की गड़बड़ियों को दूर करने के बारे में बताया गया। यह प्रशिक्षण 26 से 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें अलग अलग चक्र बीएलओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उपजिलाधिकारी अशोक प्रताप सिंह ने निर्देश दिया किसी के दबाव में आकर फर्जी वोटर नहीं बनाएं। इस बाबत कोई जानकारी होने पर तत्काल उनको अथवा तहसीलदार सदर को सूचना दें। सर्वें में हीलालहवाली करने वाले बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्वें कार्य नियत समय पर पूर्ण कर प्रपत्र तहसील में जमा करें।