फर्रुखाबाद। भोलेपुर स्थित वैष्णों देवी मंदिर के 16वें वार्षिकोत्सव पर माता रानी का जगराता हुआ। पूरी रात भक्त मां की भेटें सुनकर झूमते रहे। भगवान भोलेनाथ, राध कृष्ण व वीर बजरंगी की झांकी को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।
गुरुवार रात्रि आयोजित जगराते में माता रानी की आरती उतारकर गणेश वंदना हुई। रजनी राजस्थानी के भजन तूने ही मुझे संभाला मां, गोहाटी के अशोक शर्मा के सिंह चढ़कर भवना आई है, दिल्ली के राजेश लोहिया ने सिर सदा मां का हाथ रहे, चलो बुलावा आया है, आज तेरी मेरी कट्टी है जाएगी, लांगुरिया, एक बार तो राधा बनकर देखो मेरे सावरिया गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालु रात भर भक्ति गीतों पर थिरकते रहे।
दिल्ली से आए बंटी ग्रुप के कलाकारों ने भोलेनाथ व राधा कृष्ण का स्वरूप रख भक्तों को खूब रिझाया। बजरंग बली की झांकी को देखकर जयकारे लगाए बिना नहीं रह सके। कलाकारों के साथ साथ भीड़ ने भी माता के जयकारे लगाकर माहौल को भक्ति मय कर दिया। देवी जागरण के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया था। भोलेपुर फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर किसी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी। जगराते में डा. राकेश तिवारी, डा. राहुल तिवारी , प्रभुनंदन मिश्रा, बीबी सिंह, राजेश शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह राठौर, यतींद्र दुबे, कंचन मिश्रा, मनीष सक्सेना, योगेंद्र सिंह, अवनीश दीक्षित, विनोद कटियार, पवन कुमार, राजेश तिवारी, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।