फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया मदर टेरेसा का जन्मदिन

Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहल्ला रायदीप चंद स्ट्रीट स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मदर टेरेसा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट श्रीनिवास तिवारी ने केक काटा। उन्होंने मदर टेरेसा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। छात्रा जैनब, सरगुन और सृष्टि ने तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है और मान्या, धृति, नंदिनी, वैष्णवी, अदिति, जतिन और आर्यन ने मालिक तेरे बंदे हम गीत पर एक्ट किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आर्यन, कृष, शगुन, सुवि, नमन, कृष्णा, कुणाल, ओम और सुमैया ने अपने जलवे बिखेरे। कार्यक्रम का संचालन दीपिका शाक्य ने किया। इस अवसर पर विनोद सक्सेना, प्रबंधक रतन मिश्रा, प्रधानाध्यापिका अंजू गुप्ता, रजत वर्मा और मणिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें