फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखा ढहाने पर जड़ा कर्मचारी को तमाचा

Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुए विवाद में व्यापारी ने सफाई कर्मचारी को तमाचा जड़ दिया। इससे नाराज एसडीएम और सीओ ने व्यापारियों को फटकार लगाई। कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे की नीयत से रखे खोखों को हटवा दिया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कायमगंज प्रहलाद सिंह व सीओ एके रावत की देखरेख में थाने के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कर्मचारी अतिक्रमण को हटवाते हुए चौराहे पर पहुंचे। यहां पर सड़क किनारे रखे खोखों को हटाए जाने पर एक व्यापारी से सफाई कर्मचारी का विवाद हो गया। व्यापारी ने सफाई कर्मचारी को तमाचा जड़ दिया। इसकी शिकायत पर एसडीएम ने व्यापारियों को खूब फटकारा।
एसडीएम और सीओ ने भीड़ को खदेड़ दिया। खोखा व दुकानों के बाहर निकले टीन शेड को हटाते हुए अधिकारी कर्मचारियों के साथ जेसीबी मशीन लेकर कब्रिस्तान के पास पहुंचे। यहां पर कई लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से खोखे रखे हुए थे। एसडीएम ने इनके खोखाें को तुड़वा दिया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष केबी सिंह, दरोगा हरिओम शर्मा, हरिशंकर वर्मा, पीएसी, लेखपाल रामदेव, अजय सक्सेना, मुस्तकीम खां मौजूद रहे।
विज्ञापन


सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाया
फर्रुखाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने फर्रुखाबाद फतेहगढ़ मार्ग के किनारे से शनिवार को अतिक्रमण को हटवाया। चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया कि सड़क किनारे अतिक्रमण को नहीं होने दिया जाएगा। प्लास्टर ऑफ पेरिस और केमिकल रंगों से बनी मूर्तियों को बाजार में नहीं बिकने दिया जाएगा। यह बात अतिक्रमण हटवाने के दौरान कही गई।
शनिवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट श्री निवास तिवारी व सीओ सिटी वाईपी सिंह दलबल के साथ आवास विकास चौकी पहुंचे। रास्ते में सड़क किनारे लगी मूर्ति की दुकान देखकर मूर्तिकार को हड़का दिया और सड़क किनारे से मूर्ति हटाने के निर्देश दिए। सीओ ने सड़क किनारे रखे खोखे भी हटवाने के लिए चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा के कहने पर मिशन अस्पताल के बाहर लगी मीट व मुर्गे की दुकानें भी न लगने की चेतावनी दी। राघवदत्त ने बताया कि त्योहारों के समय पर शोभायात्राएं निकाली जाती हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग पर खुली मीट की दुकानों से हिंदू भावनाएं आहत होती हैं। सीओ ने नेकपुर स्थित मनोज अग्रवाल की बगिया के सामने आटो गैराज को भी हटाने के लिए कहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों से रविवार से अतिक्रमण हटाने को कहा। न हटाने पर जेसीबी से हटवाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें