फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान समेत दो के घरों से लाखों की चोरी

Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीएसएफ जवान के मकान की कुंडी तोड़कर चोर घर से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। वहीं एक अन्य व्यापारी के मकान से चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी चंद्रसेन गौतम बीएसएफ में जवान हैं। वह पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। उनकी पत्नी और बच्चे मकान में रहते हैं। शुक्रवार की रात पत्नी अपने बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। रात किसी समय चोराें ने मुख्य गेट की कुंडी तोड़ दी और अंदर घुस गए। चोराें ने मकान के अंदर कमरों को खोलकर उसमें रखे बक्सों और अटैचियों से नगदी, जेवरात पार कर दिए। शनिवार की सुबह जब जवान की पत्नी सुधादेवी और अन्य लोग उठे तब चोरी की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। सुधादेवी ने बताया कि चोर 20 हजार की नगदी और करीब डेढ़ लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। परिजनों ने बताया कि घर के पास में अराजकतत्वों का जमावाड़ा लगा रहता है। पुलिस ने पार्क में पड़ी एक झोपड़ी में पहुंच कर जांच-पड़ताल की और वहां से दो सरिया को कब्जे में लेकर चौकी ले गए।
एक अन्य घटना में शहर के मोहल्ला बढ़पुर मालीवाली गली निवासी प्रवीन कटियार परिवार के साथ लखनऊ गए हुए थे। चोर मकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। यहां से चोर नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी होने पर प्रवीन की बहन गुड्डी देवी निवासी नेकपुर भी मौके पर आ गई। छानबीन करने के बाद वह वापस चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें