फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में डांस पर विवाद, युवक को गोली से उड़ाया

Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर/ फर्रुखाबाद। गांव भाऊपुर चौरासी में शुक्रवार की रात बारात में डांस को लेकर हुए विवाद में गोली मार कर युवक की हत्या कर दी गई। इससे बारात में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर तीन युवकों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मृतक के भाई ने चार बारातियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस घटना को हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत होना बता रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर चौरासी निवासी हरिराम की बेटी माधुरी की बारात शुक्रवार की रात जिला शाहजहांपुर थाना शेरामऊ के गांव भरगावां से आई थी। बारातियों का स्वागत हो रहा था। कुछ लोग खाने के लिए बैठ गए। इस बीच दरवाजे पर नाचने को लेकर बारातियों और घरातियों में विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर मारपीट होने लगी। वधू पक्ष के रामभजन बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान भरगावां निवासी सियाराम और अन्य लोग रामभजन को पकड़ कर पिटने लगे। आरोप है कि थाना शेरामऊ के गांव जिघौना निवासी राजीव और भाऊपुर चौरासी निवासी श्रीराम ने तमंचे से रामभजन के ऊपर फायर झोंक दिया।
गोली लगते ही रामभजन गिर पड़ा। उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। बारात में ग्रामीण की हत्या की खबर फैलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने राजीव, सियाराम और संतराम को पकड़ लिया। लोगों ने इन हमलावरों की जमकर पिटाई कर दी। इससे वे घायल हो गए। मामले की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। ग्रामीणों ने इनको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पिटे आरोपियों का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया। मृतक के भाई शिवसहाय ने संतराम, सियाराम, राजीव, श्रीराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एक्सरे में हुई गोली की पुष्टि
फर्रुखाबाद। राजेपुर के गांव भाऊपुर चौरासी निवासी रामभजन के शव के पोस्टमार्टम में गोली नहीं मिली। इस पर डाक्टर ने शव को लोहिया अस्पताल में एक्सरे के लिए भेजा। अस्पताल में शव का एक्सरे किया गया। यहां पर गोली होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस शव को दोबारा पोस्टमार्टम हाउस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें