फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रखकर लगाया जाम, पुलिस के खिलाफ नारे

Sun, 01 Jun 2014 05:37 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। मार्ग दुर्घटना में घायल किशोर की मौत की रिपोर्ट दर्ज न होने से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने कंपिल चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना के बाद कंपिल और कोतवाली कायमगंज का फोर्स मौके पर पहुंचा। परिजनों ने आरोप लगाया कि नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सीओ कायमगंज के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुला।
विज्ञापन

15 मई 2014 को भोलू (17) पुत्र अच्छन निवासी निजामुद्दीनपुर गांव के ही सब्बन और उनकी पत्नी संजीदा के साथ शाहजहांपुर से रिश्तेदारी में होकर बाइक से घर लौट रहा था। काकन नगला व जिजपुरा गांव के बीच कंपिल से आ रहे टेंपो ने सब्बन की बाइक में टक्कर मार दी। इससे सब्बन की मौके पर ही मौत हो गई थी। संजीदा व भोलू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को आगरा रिफर कर दिया गया था। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर भाग गया था। भोलू के पिता अच्छन ने कायमगंज कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन बाद परिजनों ने टेंपो चालक शाह आलम निवासी मोहल्ला मांझगांव और टेंपो मालिक नरेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला बारापत्थर का पता लगाकर कायमगंज कोतवाली में इन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इससे परिजनों में रोष था।
शनिवार तड़के इलाज के दौरान भोलू की मौत हो गई। शव घर आते ही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दोपहर करीब 1 बजे कंपिल चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। कंपिल और कायमगंज कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुंचा। गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। कायमगंज कोतवाल वीके सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। जाम लगाने वाले नहीं मानेे। परिजनों का आरोप था कि नामजद तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस उन लोगों को कायमगंज और कंपिल थाने के चक्कर लगवाती रही। सूचना मिलने पर सीओ कायमगंज एके रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने टेंपो चालक व मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोपहर करीब 2.30 बजे जाम खोला। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव देख पिता अच्छन, भाई चांदमियां, अफसर, बहन मेहराज, रानी और सहरोज का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


गर्मी में बेहाल हुए यात्री
कंपिल। कंपिल चौराहे पर शव रखकर जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम में रोडवेज और प्राइवेट बसों के अलावा कई चौपहिया वाहन फंस गए। भीषण गर्मी से जाम में फंसे यात्री बिलबिलाते रहे। सबसे बुरा हाल बच्चों का था। गर्मी में पीने के पानी के लिए भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें