फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाल पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव का संदेश लोगों तक पहुंचाया। लोहिया प्रतिमा पर साइकिल यात्रा का समापन किया गया।
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत एवं साइकिल यात्रा प्रभारी नाजिम खां ने टाउनहाल पर हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। यात्रा पक्कापुल, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालसराय टंकी, लालदरवाजा, बढ़पुर से होते हुई आवास-विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष महताब खां, पंचशील राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह यादव, सत्यप्रकाश यादव, उस्मान सिद्दीकी, रफी अहमद, सुरेंद्र यादव, विशनू शाक्य, बबलू शाक्य, रविशरन यादव, शहयार खान, खालिद हुसैन, नरेंद्र, गुलशाद, नाजिम, मुख्त्यार अहमद टेनी, आबिद मंसूरी, दीपक गुप्ता, पूर्णिता राठौर और रजत क्रांतिकारी आदि मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान भिड़े जिला व नगर अध्यक्ष
फर्रुखाबाद। साइकिल यात्रा के दौरान सपाई आपस में ही भिड़ते नजर आए। यात्रा की रवानगी के वक्त फोटो खिंचवाने के चक्कर में नगर अध्यक्ष महताब खां ने जिलाध्यक्ष को धक्का दे दिया। इससे जिलाध्यक्ष का पारा चढ़ गया। उन्होेंने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए नगर अध्यक्ष को चेतावनी दी। पीछे से नगर अध्यक्ष समर्थकों ने हूटिंग कर दी। इससे जिलाध्यक्ष समर्थक भी बांह बटोर लिए। जिलाध्यक्ष ने साफ लहजे में कहा कि अनुशासनहीनता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बाद में यात्रा प्रभारी ने दोनों को शांत कराया।
ग्रामीण इलाके में भी दौड़ी साइकिल
फर्रुखाबाद। सपा की साइकिल यात्रा ग्रामीण इलाके में भी जोरशोर से निकली। कायमगंज संवाददाता के अनुसार नगर अध्यक्ष शहाब खां के आवास से शुरू हुई साइकिल यात्रा को पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ विधायक अजीत कठेरिया, वरिष्ठ सपा नेता रामप्रकाश यादव कल्लू, अमित सेठ, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर यादव मुकेश दुबे, आयुष तिवारी, अनिल यादव, अजय यादव, राजीव पांडेय, वंश गोपाल यादव, सचिन यादव आदि ने साइकिल चलाई।
राजेपुर संवाददाता के अनुसार राजेपुर से घटियाघाट तक निकलने वाली साइकिल यात्रा निबिया चौराहा तक ही पहुंची। नेतृत्व कर रहे विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह झंडा लिए पैदल नजर आए। इस अवसर पर नाजिम खां, ज्ञानेंद्र सिंह शाक्य, प्रधान महेंद्र यादव, विश्राम सिंह, टिंकू यादव, चुन्नू यादव और हवलदार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गोदाम रोड स्थित इलियास मंसूरी के प्रतिष्ठान से साइकिल यात्रा निकाली गई। मुख्यमार्गों से घूमते हुए रैली वापस इलियास मंसूरी के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। इस अवसर पर मोहम्मद इमरान खां, नदीम अहमद फारुकी, इलियास मंसूरी, कुदरतशेर, जितेंद्र यादव, सलमान अहमद, प्रशांत, हरिओम, अनीस, अंकित, दिनेश आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कसबा स्थित साईं बिल्डिंग मैटेरियल से सपा की साइकिल यात्रा का शुभारंभ और समापन मुख्य चौराहा मोहम्मदाबाद में हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दलगंजन सिंह यादव, संतोष चौधरी, शनि यादव, डा. धीरज कुमार, बबलू पठान, विवेक यादव, कृष्णा गुप्ता, खुर्शीद आलम, प्रियांक, विक्की, गोलू, सुनील कुमार और अभिलाख बाबा आदि मौजूद रहे।