फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तंबाकू, मटर, आलू, टमाटर को खतरा

Thu, 23 Jan 2014 05:49 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बारिश की वजह से किसान परेशान हैं। लगातार दो दिन से बारिश होने की वजह से तंबाकू, मटर, आलू, टमाटर के साथ ही अन्य फसलों के बर्बाद होने का खतरा है। ऐसे में किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई पड़ रही है। तमाम किसान खेत से पानी निकालने की कोशिश में जुटे रहे।
विज्ञापन

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में तंबाकू की खेती बड़े पैमाने पर होती है। कुआंखेड़ा के किसान जितेंद्र गुप्ता, लियाकत खां, कमल, उदयवीर, महेश और सुखलाल आदि का कहना है कि जिस तरह से बरसात हो रही है, उससे तंबाकू फसल को भारी नुकसान होगा। इस बरसात से तंबाकू के पत्तों को गलवा रोग लग जाएगा। बरसात से खेतों में खड़ी सरसों की फसल में माहू रोग का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें