फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों का धरना

Sun, 19 Jan 2014 05:49 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिक्षक पद पर समायोजन का शासनादेश जारी न होने से नाराज शिक्षामित्रों ने शनिवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने सोमवार को शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर ब्लाक कार्यालय से मुख्यालय तक प्रदर्शन किए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रांतीय आह्वान पर बीएसए कार्यालय के बाहर शनिवार को धरने पर बैठे शिक्षामित्रों ने कहा कि उन्हें तीन साल से शिक्षक पद पर समायोजित करने का झांसा दिया जा रहा है। इसके बाद भी शासनादेश जारी नहीं किया गया। कोई न कोई अड़चन डालकर उनका शोषण किया जा रहा है। कहा कि लखनऊ में 7 जनवरी से लगातार चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में अब जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू हुआ है। मांगों के पूरा होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने सोमवार से शिक्षण कार्य का बहिष्कार किए जाने की घोषण की। शिक्षामित्रों से ब्लाक कार्यालय पर एकत्र होकर जिला मुख्यालय पर धरना में शामिल होने की अपील की है। इस दौरान अनुराम पांडेय, संतोष चंद्रा, नागेश गंगवार, संजीव, रवीश बाबू, मनोज, दीपक, अनामिका, विकास, धीरेंद्र, धर्मेंद्र, जगपाल, पीयूष, महफूज खां, राघव तिवारी, प्रतिभा शुक्ला, रामनिवास, सोनिया सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें