फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात हवालात में कटी, सुबह मिली जमानत

Tue, 14 Jan 2014 05:46 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशमंत्री के कार्यक्रम में मारपीट का मामला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने पर हुई मारपीट में पकड़े गए हिंदू जागरण मंच के पूर्व नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा की एक रात हवालात में गुजरी। सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से जमानत मिलने पर रिहा कर दिए गए।
मऊदरवाजा क्षेत्र में स्थित डा. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट परिसर में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के सोलर लाइट वितरण कार्यक्रम के दौरान हिंदू जागरण मंच के पूर्व नगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने अपने साथियों के साथ काले झंडे लहराए थे। इस दौरान कांग्रेसियों एवं हिंजामं के नेताओँ के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के पूर्व नगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा और दूसरे पक्ष से मोहल्ला शमशेर खानी निवासी भोले खां को पकड़ कर थाने ले आए। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया था । हिजामं नेता राघव दत्त मिश्रा व भोले खां ने रात हवालात में काटी। सोमवार को पुलिस ने दोनों को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में पेश किया। नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ ने एक- एक लाख रुपये की दो-दो जमानते और बंध पत्र भरे जाने पर रिहा किए जाने का आदेश दिया। राघव दत्त मिश्रा व भोले ने जमानते व बंध पत्र भरने के बाद रिहा कर दिए गए।
विज्ञापन

हिंजामं ने निकाला जुलूस, नारेबाजी
फर्रुखाबाद। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट को लेकर शहर का माहौल गर्म रहा। हिंजामं ने कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की। विदेश मंत्री को चुनाव में औकात दिखाने का ऐलान किया। वहीं अपने कार्यक्रमों के दौरान विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने समर्थकों से धैर्य रखने की बात कही।
मऊदरवाजा थाना पुलिस सुबह करीब 11 बजे हवालात में बंद राघव मिश्रा व भोले खां को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के तमाम कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जमानत मिलने के बाद बाहर आते ही राघवदत्त मिश्रा को माला पहनाई और उनके संघर्ष में साथ रहने का भरोसा दिया। कोर्ट से बाहर आते ही जमकर नारेबाजी हुई। उधर, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री दिनेश मिश्र उर्फ दिन्नू ने कहा कि विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद वर्ग विशेष के छात्रों को उपहार देकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। इससे समाज में विसंगतियां पैदा होती है। इसका परिणाम लोकसभा चुनाव 2014 में विदेश मंत्री को भुगतना होगा।
विज्ञापन

कंपिल में फूंका सलमान का पुतला
कंपिल। हिंदू जागरण मंच के पूर्व नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा की पिटाई से नाराज हिंजामं कार्यकर्ताओं ने मेन चौराहे पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रिंकू पांडेय, अर्पित कुमार, सचिन शाक्य, राजू पाठक, शैलेंद्र कठेरिया, पवन कुमार, राजीव कुमार, आकाश कठेरिया, शैलेंद्र राजपूत और सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें