फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी एक और विभाग तीन

Tue, 07 Jan 2014 05:46 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
समय से परवान नहीं चढ़ रहीं सरकारी योजनाएं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठकाें में महकमाें की प्रगति खरी नहीं मिल रही है। इसकी वजह भी है। एक अधिकारी को तीन तीन विभागाें का चार्ज सौंपा गया है। हर विभाग की अपनी योजनाएं हैं। तीन विभागाें के काम से योजनाआें को झटका लग रहा है। इससे प्रगति भी धीमी है। सभी विभागों का काम संभालने में कोई भी काम पूरा नहीं हो पा रहा है। जरूरी योजनाआें में भी लेटलतीफी सामने आ रही है। लाभार्थियाें को भी परेशान होना पड़ता है।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बतौर दिलीप कटियार की जिले में तैनाती है। इनके पास पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी का भी चार्ज है। मई महीने तक नीता यादव इस पद पर रहीं। उनका पीसीएस में चयन हो गया। इसके बाद यह चार्ज जिला विकलांग कल्याण अधिकारी रितुराज को दे दिया गया। नवंबर माह में यह चार्ज दिलीप कटियार के पास आ गया। जिला प्रोवेशन अधिकारी का जार्च जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा देख रहे थे। इस माह यह चार्ज भी दिलीप कटियार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम
अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम में सहायक प्रबंधक एलएन सगर के पास कासगंज और एटा जिले का भी चार्ज है। एक साल पहले उन्हें एटा जिले क ा चार्ज दे दिया गया। बाद में उन्हें कासगंज जिले का चार्ज भी मिल गया। वह अब सप्ताह में दो दिन जिले में बैठ रहे हैं।
जिला कृषि अधिकारी
जिला कृषि अधिकारी एके सचान के पास जिला कृषि रक्षा विभाग और भूमि संरक्षण विभाग का भी चार्ज है। एक साल पहले जिला कृषि रक्षा अधिकारी के तबादले के बाद उन्हें यह चार्ज दिया गया था। तब से इस पद पर किसी की तैनाती नहीं हुई। दो साल से भूमि संरक्षण अधिकारी पद पर भी कोई तैनाती नहीं हुई है। इसका भी चार्ज उन्हीं को दे दिया गया है।
नगर पालिका परिषद
नगर पालिका परिषद में मार्च माह से ईओ की तैनाती नहीं है। मार्च महीने में ईओ आरडी बाजपेई निलंबित हो गए थे। यह चार्ज एडीएम आलोक सिंह के पास है। काम रवींद्र कुमार देख रहे हैं। उनकी तैनाती पालिका में बतौर कर निरीक्षक है।
विज्ञापन

अर्थ एवं संख्या अधिकारी
अर्थ एवं संख्या अधिकारी यशवंत सिंह के पास जिला युवा कल्याण अधिकारी का भी चार्ज है। डेढ़ साल पहले इस पद पर तैनात अरविंद कुशवाहा का तबादला हो गया था। यह चार्ज डीडीओ प्रह्लाद सिंह को दिया गया था। दिसंबर माह में चार्ज यशवंत सिंह को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें