फर्रुखाबाद। बद्री विशाल डिग्री कालेज के राजनीति विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डा. माधुरी दुबे को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है। यह सम्मान इंटरनेशनल पब्लिशिंग हाउस ने वर्ष 2013 के लिए दिया है।
डा. माधुरी दुबे को यह सम्मान उनके जीवन की उपलब्धियाें को लेकर दिया गया है। इस सम्मान पर कालेज के शिक्षकाें व शहरियाें ने उन्हें बधाई दी है। माधुरी दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई क ी है। स्वतंत्रता संग्राम में महिलाआें की भूमिका: इलाहाबाद संभाग के विशेष संदर्भ में विषय पर कानपुर विश्वविद्यालय ने उन्हें पीएचडी की उपाधि दी थी। इनकी पुस्तक राजनीति विज्ञान के विविध विमर्श चर्चाआें में रह चुकी है। माधुरी दुबे 35 शोध पत्र विभिन्न सेमीनारों में पढ़ चुकी हैं। इंडियन पॉलीटिकल साइंस एसोशिएसन, अखिल भारतीय संस्कृति प्रचारिणी समिति, साक्षीवेता जन सेवा संस्थान की आजीवन सदस्य माधुरी दुबे छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर व सिंघानिया यूनीवर्सिटी में शोध पर्यवेक्षक हैं। बद्री विशाल डिग्री कालेज से विद्योत्तमा सम्मान मिल चुका है। फर्रुखाबाद रत्न से भी नवाजा जा चुका है।