फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बंद मिली दोनों परियोजनाएं

Sun, 08 Dec 2013 05:44 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पेयजल परियोजनाओं का हाल बेहाल है। मुआयने को पहुंचे सीडीओ को परियोजनाएं बंद मिलीं। आसपास के घराें के सामने हैंडपंप देखकर वे दंग रह गए। उन्हाेंने इन्हें उखड़वाने का आदेश दिया है। हैंडपंप लगवाने वाले जेई के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ डा. एससी श्रीवास्तव ने लोहिया गांव याकूतगंज में पेयजल पाइप लाइन योजना का मुआयना किया। यहां 500 किलोलीटर का ओवरहेड टैंक बना है। इससे याकूतगंज, नगला पखरा, नगल पजावा, नगला बाग व जखा को पेयजल की आपूर्ति होनी है। यहां दो ट्यूबवेल लगे हैं। इनमें एक ही चालू है। दूसरे ट्यूबवेल में केबिल नहीं लगी। तीनों कटआउट निकले थे। मड़ैया में पाइप लाइन लीकेज होने के कारण घराें में पानी नहीं पहुंच रहा है।
गांव में रमेश चंद्र और बंगालेलाल के घर पास हैं। इनके चबूतरों पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। गांव के लोगाें ने बताया कि इन हैंडपंपाें से कोई भी पानी नहीं भरता है। सीडीओ ने दोनाें हैंडपंप उखड़वाने और संबंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। गांव में 1167 शौचालय बनने हैं। इनमें से 900 ही बन पाए हैं। आरईएस दो सीसी रोड बनवा रही है। खड़ंजा को तोड़कर उसकी ईंटाें की ग्राउंटिंग की जा रही है। लेवल गली से नीचे है। इस पर वे नाराज हुए। मसेनी में 250 किलोलीटर का ओवरहेड टैंक बना है। इससे मसेनी, टीकावली, धर्मनगरिया, गढ़िया नगला, टिकुरियन नगला, दीनदयाल बाग को पानी की सप्लाई होनी है। पंपिंग सेट खराब मिला। परियोजना से 60 मीटर खड़ंजा बिछाने के उन्हाेंने आदेश दिए। इस दौरान डीपीआरओ गिरीश चंद्र व एक्सईएन जल निगम रामभरोसे भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें