फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किसान की मौत

Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र के भकुसा निवासी जुगेंद्र सिंह (26) शुक्रवार दोपहर खेत से घर लौटा। वह कमरे के अंदर गया और लटके तार को ठीक करने लगा। इसी दौरान करंट लग गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी घर के अंदर गई तो देखा जुगेंद्र नीचे पड़ा है। बिजली का तार भी टूट गया है। उसने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। ग्रामीण जुगेंद्र को लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद परिजनों ने हल्का लेखपाल राजकुमार को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि लेखपाल को फोन किया गया तो वह अपशब्द बोलने लगा। इसके बाद फोन से एसडीएम कायमगंज को सूचना दी गई। शाम पांच बजे तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही लेखपाल। उधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे एवं एक बेटी है। सबसे बड़ा बेटा सात साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें