फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें खुदवाकर परखी गुणवत्ता

Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। लोक निर्माण विभाग के सचिव ने गुरुवार को कायमगंज इलाके का दौरा किया। उन्होंने सीएचसी, तहसील के साथ ही सड़कें भी खुदवा कर देखीं। सीएचसी और तहसील का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सब कुछ चकाचक नजर आया। सचिव के निरीक्षण से अधिकारियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखीं लेकिन निरीक्षण राजी खुशी निपटने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पीडब्लूडी सचिव संजीव कुमार करीब 10 बजे डीएम पवन कुमार, सीएमओ डा. राकेश कुमार, सीडीओ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ सिंह के साथ सीएचसी पहुंचे। हमेशा बदहाल रहने वाली सीएचसी अफसर के निरीक्षण के मद्देनजर पहले से ही चमाचम हो गई थी। सभी बेडों पर साफ चादरें बिछाई गई थी। हर जगह फिनायल और डिटाल से धुलाई की महक आ रही है। हमेशा बेवर्दी नजर आने वाले डाक्टर और नर्सें बावर्दी दुरुस्त और मौजूद थे। सचिव ने सीएचसी की ओपीडी, डाक्टरों के चेंबरों, दवा वितरण, आपातकालीन सेवा, वार्डों, लेबर रूम, ओटी और डाट्स का बारीकी से निरीक्षण किया। सीएमओ ने सीएचसी में उन्हें मरीजों से भी मिलवाया। भर्ती अधिकांश प्रसूताओं ने सीएचसी में सभी दवाएं मिलने, समय पर खाना और नाश्ता मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें