फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8915 कि सानाें का क र्ज होगा माफ

Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सहकारी बैंक ने कर्ज माफी के दायरे में आने वाले किसानों की सूची तैयार कर ली है। जिले के 8915 किसानाें का कर्ज माफ होगा। जिले में सहकारी बैंक की तीन शाखाएं हैं। खामियों के चलते एक बार शासन प्रस्ताव वापस कर चुका है। इससे किसानाें को योजना का लाभ मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

सूबे की सरकार ने किसानाें की कर्ज माफी के लिए सहकारी बैंक को चुना है। बैंक से 50 हजार रुपये का लोन लेने वालों को माफी के दायरे में रखा गया है। सहकारी बैंक की शाखाओं ने माफी वाले किसानाें की सूची तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी है। इसे शासन को भेजा जाएगा।
सूची के मुताबिक फर्रुखाबाद शाखा के 3678 किसानों का कर्ज माफ होगा। यह रकम 10 करोड़ 48 लाख 85 हजार 256 रुपये है। कायमगंज शाखा के 4504 किसानाें को कर्ज माफी मिलेगी। यह रकम 13 करोड़ 4 लाख, 95 हजार 768 रुपये है। मोहम्मदाबाद शाखा के 733 किसानों की सूची बनी है। इनका 1 करोड़ 81 लाख 48 हजार 438 रुपये माफ होंगे।
विज्ञापन

सहकारी बैंक की इन शाखाओं का जिले के किसानों पर कुल 21 करोड़ 88 लाख रुपया बकाया था। बैंक ने किसानों को यह लोन भैंस, बकरी, इंजन, चारा मशीन, स्पेलर, आटा चक्की के लिए दिया था। शहर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि कर्ज माफी वाले सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें