फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर तालाब में गिरा, दो जख्मी

Sat, 19 Oct 2013 05:40 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पचपुखरा स्थित जय भैरव गैस गोदाम से सिलेंडर लेने जा रहा लोडर जसमई के पास स्टेयरिंग फेल होने से तालाब में जा गिरा, जिससे चालक और हाकर घायल हो गया। घायलों का नर्सिंग होम में इलाज कराया गया। ट्रैक्टर की मदद से लोडर को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

मोहल्ला श्यामनगर निवासी नन्हू कुमार गुरुवार को लोडर लेकर जय भैरव गैस एजेंसी की पचपुखरा स्थित गोदाम से सिलेंडर लादने जा रहा था। वाहन पर हाकर कल्लू निवासी देवरामपुर भी सवार था। सुबह करीब 7.30 बजे जसमई मार्ग पर लोडर का स्टेयरिंग फेल हो गया और वह तालाब में जा गिरा। वाहन को तालाब में गिरता देख आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। चालक और हाकर को बाहर निकाला। घायल चालक और हाकर का नर्सिंग होम में इलाज कराया गया। ट्रैक्टर की मदद से करीब एक घंटे बाद लोडर को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें