फर्रुखाबाद। मनरेगा में काम करने वाले जॉबकार्डधारकों के खाते में सीधे भुगतान होगा। इसके लिए इलेक्ट्रानिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जा रहा है। 16,287 मजदूराें के खाते फीड कर लिए गए हैं।
मस्टर रोल के अनुसार जॉब कार्डधारकाें का विकास खंडाें पर फंड ट्रांसफ र आर्डर तैयार होगा। इसके जरिए भुगतान की जाने वाली रकम मजदूराें के खाता वाली बैंक ाें में भेजी जाएगी। इस योजना से 1,22,873 जॉबकार्डधारकाें को फायदा मिलेगा। अभी इनके खाते में चेक से भुगतान किया जाता है। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था जल्द ही लागू कर दी जाएगी। मनरेगा में महिलाआें की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘रोशनी’ योजना प्रस्तावित है। इस योजना में 35 दिन काम करने पर महिला श्रमिकाें को सोलर लाइट दी जाएगी। यह योजना भी जल्द लागू होने की संभावना है।