फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला किसान नेता का लोहिया में हंगामा

Fri, 13 Sep 2013 05:37 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में बुधवार को किसान नेताओं ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टर प्राइवेट मरीजों से कमाई के चलते गरीबों का इलाज नहीं करते हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बीते दिन मोहल्ला चिलपुरा निवासी विनोद कुमार श्रीवास्तव व उनके परिवार को कुछ लोगों ने पीटा था। विनोद को लोहिया में भर्ती कराया गया था। शाम को अस्पताल के डाक्टर ने विनोद की छुट्टी कर दी। उनकी पत्नी मनोरमा ने इसकी सूचना किसान यूनियन (टिकैत गुट) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विट्टो देवी को दी अस्पताल पहुंचीं विट्टो देवी और उनके साथियों ने आपातकालीन गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि डाक्टर प्राइवेट मरीजों को देखते हैं, लेकिन गरीबों का इलाज नहीं करते हैं। मरीजों की सही तरीके से देखभाल भी नहीं की जा रही है। विनोद की हालत अभी सही नहीं हो पाई है कि छुट्टी कर दी गई। वहीं मोहम्मदाबाद के गांव टिलियां ताजपुर निवासी सुमन पत्नी विनोद कुमार को भी मारपीट के बाद भर्ती कराया गया था। डाक्टर ने उनकी भी छुट्टी कर दी। किसान नेताओं ने कहा कि वह लोग अपने मरीज को यहां से नहीं ले जाएंगे। इस संबंध में सीएमएस डॉ. एके मिश्रा का कहना है कि मरीजों को जबरिया छुट्टी नहीं दी गई बल्कि वे स्वस्थ हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें