फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीनपुर में फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा

Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में ग्रामीणों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ दिया। सूचना के बावजूद थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी अयूब का पुत्र शौकीन (15) रविवार की रात छत पर सो रहा था। रात करीब 11:30 बजे बूंदाबांदी होने पर शौकीन छत से उतरने लगा। उसने घर के पास पड़ी झोपड़ी में चार-पांच लोगों को बैठे देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीण जाग गए और बंदूकें निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश उनके हत्थे नहीं चढ़े। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रधान प्यारेमियां ने बताया कि रात में चार-पांच बदमाश थे, जिन्हें फायरिंग कर खदेड़ा गया। उधर, एसओ अनूप तिवारी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें