फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर लगाया जाम

Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली अव्यवस्था के विरोध में भाजयुमो नेताओं व ग्रामीणों ने बुधवार को छिबरामऊ फर्रुखाबाद मार्ग तीन घंटे तक जाम रखा। तहसीलदार के आश्वासन पर जाम खोला गया। जाम लगे होने से भीषण गर्मी में यात्री बेहाल हो गए।
विज्ञापन

जहानगंज कसबे में करीब एक हफ्ते से मात्र एक घंटे बिजली आपूर्ति होने से गुस्साए भाजयुमो नेताओं और ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह 8.30 बजे छिबरामऊ-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित जहानगंज नखासे के पास तखत, मेज और ईंट-पत्थर डालकर जाम लगा दिया। जाम लगने पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। करीब 11.15 बजे प्रभारी एसओ जहानगंज उदयनरायन शुक्ला मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों का कहना था कि जहानगंज में एक हफ्ते से मात्र एक घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। आठ घंटे बिजली का रोस्टर निर्धारित है। बिजली कटौती से भीषण गर्मी में लोगों का हाल बुरा है। उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों पर भड़ास निकालते हुए कहा कि वह लोग तो एसी में रहते हैं। यहां आकर देखें तो उन्हें गर्मी का अहसास हो जाएगा। इसके बाद भाजयुमो के नेता शैलेंद्र राजपूत ने मोबाइल से तहसीलदार राजेंद्र चौधरी से बात की। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही बिजली की समस्या का निदान कर दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने 11.30 बजे जाम खोल दिया। प्रदर्शन में जितेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, भैयालाल, संजय वर्मा, रामरईस, राकेश प्रजापति, अमित चतुर्वेदी, डा. मुकेश कुमार, आलोक शर्मा, सोनू, राजा पालीवाल, श्रीकृष्ण और गिरीशचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

भाजपाई 18 से करेंगे प्रदर्शन
कमालगंज। कसबे में बिजली अव्यवस्था के विरोध में भाजपा ने आंदोलन के लिए कमर कस ली है। भाजपा नेता विनोददत्त दीक्षित, गेंदालाल पाल, केशव गुप्ता, रामनिवास शर्मा, मनोज हलवाई, गोपाल पालीवाल, गुरूचरण आजाद और अशोक महेश्वरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 18 मई को रेलवे रोड तिराहे के निकट बिजली अव्यवस्था के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें