फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख के जेवर नकदी पार

Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव चुनूपुर गढ़िया में आलू व्यापारी के सूने घर से चोर भरी दोपहरी नकदी व जेवरात समेत करीब 10 लाख का माल पार कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चुनूपुर गढ़िया निवासी आलू व्यापारी रामदास पाल के दो मकान हैं। जून माह में उनकी बेटी ममता की शादी है। घर में तैयारियां चल रही हैं। बुधवार को आलू व्यापारी के एक मकान में ताला लगा था। घर की महिलाएं व पुरुष दूसरे घर में थे। दोपहर करीब 12:00 बजे चोर बंद पड़े मकान में दीवार से चढ़कर छत पर आ गए। इसके बाद जीने के रास्ते नीचे उतर गए। चोरों ने एक कमरे का सरिया से ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी का लाक भी सरिया से तोड़ डाला। इसके बाद उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए।
परिजनों ने बंद पड़े मकान में ताले टूटे देखे तो वह दंग रह गए। आलू व्यापारी समेत अन्य परिजन दूसरे मकान में पहुंचे। आलू व्यापारी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। एसएसआई श्रीकांत मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। रामदास ने बताया कि डेढ़ लाख की नगदी व जेवरात समेत चोर करीब 10 लाख रुपये का माल पार कर ले गए हैं।
विज्ञापन


चोरी गए जेवरात
एक सोने का हार, आठ कंगन, सात अंगूठी, चार चेन, दो जोड़ी झाले, तीन मटरमाला, तीन बेंदा, तीन चांदी की कमरपेटी, चार जोड़ी पायल, आठ खड़ुआ, दो गुच्छा, दो चांदी के जूड़ा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें