फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह विभागाध्यक्षों से डीएम ने किया जवाब तलब

Thu, 07 Mar 2013 05:31 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी पवन कुमार ने मनरेगा योजना के धन का प्रयोग करने में फिसड्डी रहे छह विभागाध्यक्षों से जवाब तलब किया है। उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्य की समीक्षा बैठक में मनेरगा योजना के धन को खर्च न करने वाले अफसरों पर नाराजगी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, निर्माण खंड, वन विभाग, सिंचाई विभाग, नेडा विभाग, अल्प लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनसे मनरेगा योजना के तहत मिले बजट को खर्च करने में बरती गई लापरवाही पर जवाब तलब किया है। डीएम ने बैठक में 36 योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, विधावा पेंशन, शादी अनुदान, अल्पसंख्यक विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति वितरण की जानकारी समाज कल्याण अधिकारी आरबी मिश्रा से की। डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को विधायक कोटे के 68 हैंडपंपों को प्रभारी मंत्री से अनुमोदन लेकर तत्काल लगवाए जाने के आदेश दिए हैं। वन विभाग अधिकारी पर पौधरोपण का लक्ष्य पूरा न करने पर नाराजगी जताई। डीएम ने बाल विकास परियोजना योजना के तहत सीडीपीओ को दस और सुपर वाइजर को 15 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बीएसए को 31 मार्च तक विद्यालयों की चारदीवारी का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए है। प्रत्येक विद्यालय में हैंडपंप लगवाने को कहा है। डीएम ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत चयनित 17 ग्रामों के लिए जो शासन से बजट पास हुआ है। उस बजट से इसी वर्ष कार्य पूरे करा लिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें