फर्रुखाबाद। गर्ल्स चाइल्ड डे पर गुरुवार क ो राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लिंग अनुपात की असमानता के प्रभाव विषय पर वाद विवाद में छात्राओं ने अपने विचाराें से सभी को सोचने पर विवश कर दिया। प्रतियोगिता में साक्षी हजेला प्रथम, प्रिंसी पाल द्वितीय, दीपशिखा तृतीय, कार्टून प्रतियोगिता में आयशा प्रथम, उपासना द्वितीय व माया कुशवाहा तृतीय रहीं। शिक्षा सशक्तीकरण पर निबंध प्रतियोगिता में साक्षी हजेला ने बाजी मारी। सुलेखा द्वितीय व कोमल तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, प्रसि सक्सेना द्वितीय व आयशा तृतीय पुरस्कार के लिए चुनी गईं। प्रभारी डीएम आईपी पांडे व सीएमओ डा. राकेश कुमार ने पुरस्कार दिए। यहां एडीएम केके सिंह, डीआईओएस नंदलाल, प्रधानाचार्य मीना यादव, पुष्पा यादव, सरला दीक्षित, निर्मला यादव, सोनी कटियार व संघमित्रा आदि ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
इसी क्रम में नेकपुर चौरासी स्थित सिटी पब्लिक महिला डिग्री कालेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में वर्षा दीक्षित प्रथम, रेनू गुप्ता द्वितीय, सरिता देवी और कामना सिंह तृतीय, निबंध में रोशनी गुप्ता प्रथम, यशा वाजपेयी द्वितीय, माला यादव और प्रेमलता कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रेमलता, पल्लवी, कामना सिंह, पूर्ति, दर्शना, यशा, सुमिता आदि ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सिटी पब्लिक ग्रुप आफ एजूकेशन के निदेशक विजय सिंह विद्रोही ने कहा कि शिक्षित और जागरूक नारी सशक्त राष्ट्र की पहचान है।