फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ से लूट का खुलासा, दो बंदी

Wed, 26 Dec 2012 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आईजी के दरबार में गुहार लगाने के बाद सक्रिय हुई एसओजी टीम ने कमालगंज क्षेत्र में हुई सर्राफा लूटकांड का खुलासा कर दिया है। एसओजी ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर कुछ जेवरात बरामद कर लिए हैं। गिरोह के अन्य साथी अभी फरार हैं। एक जेल में है।
विज्ञापन

कमालगंज थाना के मोहल्ला अशोक नगर निवासी सोनू तिवारी की गांव रजीपुर में सर्राफा की दुकान हैं। 28 अगस्त की शाम घर लौटते समय धर्मेंद्र कोल्ड स्टोर के पास बाइक सवार बदमाशों ने जेवरातों से भरा थैला लूट लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत मेें लिया, लेकिन माल बरामद नहीं हो सका। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। यहां से सुनवाई न होने पर वे आईजी दरबार में जा पहुंचे। आईजी के कहने पर हरकत में आए एसओजी प्रभारी नन्हेलाल यादव और उनकी टीम ने बीते दिन जिला कन्नौज थाना विशुनगढ़ के गांव अस्मानपुर निवासी राहुल सिंह उर्फ प्रबलप्रताप सिंह और थाना सौरिख के गांव निवारी निवासी सोनू सिंह को एक बाइक समेत दबोच लिया। पूछताछ के बाद लुटेरों ने बताया कि उन लोगों ने ही सर्राफा व्यापारी सोनू तिवारी के साथ लूट की थी। उनके साथ जिला मैनपुरी थाना बेवर के गांव जगतपुर निवासी टिंकू उर्फ पिंटू और सोनू तिवारी भी थे। टीम के सदस्यों से लुटेरों की निशानदेही पर फिरोजाबाद के एक सर्राफा दुकान से करीब 2.50 किलो चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। सर्राफा दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी नीलाब्जो चौधारी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी की तरफ से 10 हजार का इनाम दिया गया है। टिंकू इस समय जेल में बंद है। इस मामले की और जांच की जा रही है। जो कोई भी इस में शामिल होगा उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

एक लुटेरे का भाई मुठभेड़ में हो चुका ढेर
एसओजी प्रभारी नन्हेलाल यादव ने बताया कि राहुल का भाई कुलदीप सिंह हजारी नट गैंग का सदस्य था। इसी साल कुलदीप और हजारीनट जिला औरैया के थाना बेला क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। राहुल का एक भाई धर्मा व अजय उर्फ मिंटू जेल में हैं।
विज्ञापन


कई जिलों की एसओजी ने की पूछताछ
शातिर बदमाशों के पकड़े जाने की जानकारी पर औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, देहात, ललितपुर, इटावा आदि जिले के एसओजी प्रभारियों ने बदमाशों से पूछताछ की।

कई जिलों में करते थे लूट
एसपी नीलाब्जो चौधरी ने बताया कि बदमाश और उनके साथी दिबियापुर, औरैया, इटावा, कानपुर, कन्नौज, मैनपुरी, एटा समेत कई जिलों में लूट की घटनाएं कर चुके है। राहुल पर लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

विशुनगढ़ एसओ को बना चुका बंधक
एसओजी प्रभारी नन्हेंलाल यादव ने बताया कि कुछ समय पहले राहुल और उसके भाई धर्मा, मिंटू ने एसओ विशुनगढ़ को बंधक बनाकर रिवाल्वर छीन ली थी। तब डीएम और एसपी के प्रयास से एसओ को छोड़ा था।

लूट की योजना बनाने वालों की तलाश
फर्रुखाबाद। सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की योजना बनाने वाले की पुलिस तलाश कर रही है। इस घटना के लिए जिला कन्नौज थाना तिर्वा के गांव नटनगला का रहने वाले एक बदमाश मुख्य सूत्रधार है। उसकी रिश्तेदारी कमालगंज के चंदननगला में है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए रणनीति बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें