फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक चयन में फिटनेस प्रमाणपत्र जरूरी

Wed, 26 Dec 2012 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिक्षक बनने के लिए अब फिटनेस प्रमाण पत्र होना जरूरी है। शासन के आदेश पर काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मांगा है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दाखिल न करने पर काउंसिलिंग अधूरी मानी जाएगाी।
विज्ञापन

जिले में शिक्षकों के 150 पदों के लिए बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और उर्दू बीटीसी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। इसमें 48 अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षिक मूल अभिलेख व अन्य प्रमाण पत्र जमा करा लिए गए थे। अब अभ्यर्थियों को फिटनेस प्रमाणपत्र भी बीएसए कार्यालय में जमा करना होगा। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भगवत प्रसाद पटेल ने अभ्यर्थियों को मुख्य चिकित्याधिकारी/ मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर प्रमाण पत्र की मूल कापी एव दो छायाप्रतियां स्वप्रमाणित अधोहस्ताक्षरी के साथ कार्यालय में जमा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें