फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने की टप्पेबाजी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिन दहाड़े महिला से टप्पेबाजों ने बातों में उलझा कर महिला से लाखों के जेवरात ले उड़े । मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं नकली जेवरात गिरवी रखने पर एक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

नई दिल्ली की विकासपुरी निवासी चंद्रकांता अग्रवाल एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए शहर आई थीं। वह घुमना बाजार स्थित खत्री धर्मशाला में पहुंची। दोपहर के समय वह किसी काम से बूरावाली गली जा रही थी। इसी दौरान गली में बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला को अपनी बातों में फंसा लिया और उससे जंजीर, झुमकी, टाप्स उतरवा कर बैग में रखवा दिए। इसके बाद युवक उसका बैग लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन पुलिस को कोई सफलता हासिल नही हुई। बताया कि जेवरात लाखों के थे। वही एक अन्य मामले में रेलवे रोड निवासी संतोष वर्मा की सर्राफा दुकान में शुक्रवार को एक युवक जेवरात गिरवी रखने के लिए जा पहुंचा। इस दौरान सर्राफ को कुछ शक हुआ तो उसने जेवर चेक किया तो जेवर नकली निकले। इस पर सर्राफ ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें