फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रस्ट की धांधली के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे विकलांग

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उपकरण वितरण में डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की धांधली के खिलाफ विकलांग अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के अध्यक्ष केके दीक्षित का कहना है कि उन्हें राज्य सरकार पर ऐतबार नहीं है। विकलांग तीन दिसंबर को काला दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को नितगंजा में प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के अध्यक्ष केके दीक्षित ने कहा कि ट्रस्ट केे कारनामों की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा जांच कर रही है। उसकी कार्य प्रणाली संदिग्ध है। सूबे की सरकार पर भी हमे भरोसा नहीं है। कार्रवाई के लिए अब हाईकोर्ट में ट्रस्ट के खिलाफ क्रिमिनल रिट दायर की जाएगी। पार्टी के पास ट्रस्ट की धांधली के पर्याप्त सुबूत हैं।
दीक्षित ने ट्रस्ट को काली सूची में न डालने का मामला उठाते हुए कहा कि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री से भी मिला जाएगा। विकलांग दिवस पर तीन दिसंबर को काला दिवस मनाते हुए दिल्ली में धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। फ र्रुखाबाद लोकसभा सीट पर विकलांग उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा। इसका निर्णय अरविंद केजरीवाल से चर्चा के बाद लिया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि गरीबों के राशन का भी दो लाख करोड़ डकार लिया गया है। इस घपले के आरोपी दलजीत सिंह जेल में हैं। उन्हाेंने दलजीत और सलमान खुर्शीद के फोटो भी मीडिया को दिखाए। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद के ही इशारे पर उनके ऊपर तौलिया चोरी और किराया न चुकाने के आरोप उछाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें