फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दुकानदार के खाते से निकाले 93 हजार, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाता खुलवाने के नाम पर तीन लोगों ने दुकानदार के खाते से 93 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तीन नामजदों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव सोताबहादुरपुर निवासी अनिल कुमार सिंह ने नीलेंद्र सिंह, अरुण कुमार और सूरज मिश्रा पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि 14 फरवरी को नीलेंद्र और अरुण ने दुकान पर आकर इंडसइंड बैंक में खाता खोला था। इन्होंने कहा कि खाते का सत्यापन करने के लिए सर आएंगे। दो घंटे बाद दो अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आए और अपने को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताया। उन्होंने खाते की किट मांगी और धोखे से एटीएम बदल लिया। 16 फरवरी को सूरज मिश्रा ने दुकान पर सत्यापन किया। 17 फरवरी की दोपहर में लखनऊ के विश्वनाथ ज्वेलर्स के यहां 66 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद दो बार बुद्धेश्वर चौराहे के एटीएम से रुपये निकाले गए। खाते से 93 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें