फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसराम की मड़ैया में कटान रही रही गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में सैकड़ों बीघा जमीन गंगा नदी के कटान से कट गई है। इससे कई ग्रामीण बेघर हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है जल्दी कटान रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया तो इटावा बरेली हाईवे भी गंगा की चपेट में आ जाएगा। इससे उन लोगों की जमीन तो जाएगी ही साथ ही सरकार को भी काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव तीसराम की मड़ैया के पास ही गंगा नदी बहती है। इस समय गंगा नदी खेतों में कटान कर रही है। इससे खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल कट रही है। सिंचाई विभाग कटान को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है।

जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है। चाचूपुर गांव निवासी सुरेश चंद्र, खुशाली, पंचम लाल, नेकराम, लड्डन लाल, रामकांती, रामनिवास ने बताया कि खेत में बोई गई गेहूं की फसल गंगा नदी के कटान में समाती जा रही है। बाढ़ के समय भी गंगा नदी ने खेतों में काफी कटान किया था।
विज्ञापन


इसे रोके जाने के लिए जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकला। वहीं, हरसिंहपुर कायस्थ में भी गंगा नदी खेतों में कटान कर रही है कटान को रोके जाने के लिए सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने तहसील से जिला मुख्यालय तक पर प्रदर्शन किए।

लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है के इसी तरह से खेतों में कटान होता रहा तो। सारी जमीनें कट जाएंगी। साथ ही इटावा-बरेली हाइवे को भी खतरा पैदा हो जाएगा। इसलिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कटान को रोकने के लिए उपाय किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


तीसराम की मड़ैया में कटान कर रही गंगा

कई ग्रामीण बेघर, इटावा बरेली हाईवे को भी खतरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें