फर्रुखाबाद। दरोगा व दीवान महीनों से गैरहाजिर चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के चलते जब उनकी तलाश हुई तो मामला पकड़ा गया। इस बीच दरोगा व दीवान द्वारा अवकाश बढ़ाने के संबंध में कोई पत्राचार भी नहीं किया गया। इस लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोनों को निलंबित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्र ने सोमवार रात पुलिस लाइन में तैनात दरोगा जितेंद्र सिंह व यूपी-100 के दीवान श्यामबाबू को निलंबित कर दिया। दरोगा जितेंद्र सिंह दिसंबर 2018, जबकि दीवान श्यामबाबू जनवरी से गैरहाजिर चल रहे हैं। ब्यूरो