फोटो-38 मतदान करने के लिए कचहरी परिसर स्थित मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : प्राथमिक विद्यालय मझिगवां का निरीक्षण करते डीएम ।
फर्रुखाबाद। बार काैचिंल चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर 86 प्रतिशत मतदान किया। दो दिवसीय मतदान प्रक्रिया में कुल 1648 मतदाताओं में से 1417 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरे दिन 886 अधिवक्ताओं ने वोट डाले जबकि पहले दिन 531 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था।
मतदान के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही पुलिस और पीएसी की तैनाती रही। पहले दिन बार एसोसिएशन सभा भवन के बाहर अधिक भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दूसरे दिन अतिरिक्त सतर्कता बरती और बैरिकेडिंग करवाई। बैरिकेडिंग के भीतर से मतदाता अधिवक्ता मतदान केंद्र तक पहुंचे जबकि बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान की अपील करते नजर आए।
निर्वाचन अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सचान ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। पहले दिन 531 और दूसरे दिन 886 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। चुनाव के दौरान अन्य न्यायिक अधिकारी भी मतदान केंद्र पर पहुंचे और जायजा लिया।