फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धोखाधड़ी कर हड़पे 8.35 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। व्यापार में हिस्सेदारी का झांसा देकर तीन लोगों ने युवक से 8.35 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी निशांत गुप्ता ने कोर्ट के आदेश पर गांव के पवन गुप्ता, जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अजीत कुमार, सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि परिवारी चाचा पवन गुप्ता अपने मौसेरे भाई अजीत कुमार व साैरभ को मई 2023 में घर लेकर आए। इन लोगों ने बताया कुबेर ट्रेडर्स नाम की फर्म के माध्यम से कानपुर में व्यापार कर रहे हैं। व्यापार में हिस्सेदारी करने पर मुनाफा होगा।
15 जून 2023 को निशांत गुप्ता ने ऑनलाइन व चेक के माध्यम से कई बार में कुल 8.35 लाख रुपये दे दिए। अक्तूबर 2023 को निशांत कानपुर नगर के मोहल्ला किदवई नगर में इन लोगों के किराये के मकान में मुनाफे के रुपये लेने गया। वहां इन लोगों ने अभद्र व्यवहार कर रुपये देने से मना कर दिया। इस मामले में नौबस्ता थाने में शिकायत दर्ज कराई। 11 नवंबर को ये लोग गांव आए और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। इसके बाद तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें