फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खड़े डंपर में तेज रफ्तार बाइक घुसी, मैनेजर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। ढाबे के बाहर खड़े डंपर में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। बाइक सवार पेट्रोल पंप मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मनोज वर्मा जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ में गुप्ता फिलिंग स्टेशन पर मैनेजर की नौकरी करते हैं। वह शनिवार रात 11:30 बजे बाइक से घर आ रहे थे। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। कोहरा अधिक होने के कारण कम दिखाई दे रहा था। मां राजवती ढाबे के बाहर डंपर खड़ा था। मनोज की बाइक डंपर से टकरा गई। हेलमेट चकनाचूर हो गया। मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर मनोज को कानपुर रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें