फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीकरण कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग से लगे कर्मचारियों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण कराया जाएगा। ताकि ये लोग योजना का लाभ पा सकें। बीएसए ने रसोइया, शिक्षामित्र, अनुदेशकों का पंजीकरण जल्द कर रिपोर्ट दिए जाने के बीईओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग से लगे 15 हजार से कम आय पाने वाले कर्मचारियों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 18 से 40 साल आयु वाले कर्मचारियों का पंजीकरण होना है। बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 4600 रसोइया, 1693 शिक्षामित्र, 283 अनुदेशक व सेवा प्रदाता की ओर से विकास खंडों में कंप्यूटर ऑपरेटर और लेखाकार तैनात हैं। इन सभी का इस योजना के तहत पंजीकरण होना है।

बीएसए रामसिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इन सभी का योजना के तहत पंजीकरण करा कर रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। ताकि रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। इस योजना के तहत कर्मचारी से अंशदान जमा कराया जाएगा। 60 साल की आयु पूरी होने के बाद कर्मचारी को तीन हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें