फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर भरभराकर गिरा, राजमिस्त्री व मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव फुसुक्कापुर में रविवार दोपहर बाद लिंटर डालने के दौरान अचानक शटरिंग का गाटर टूट गया। इससे लिंटर भरभराकर गिर गया। इससे राजमिस्त्री व मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मदमदपुर अचला के मजरा फुसुक्कापुर निवासी लाल सिंह यादव कमरे का निर्माण करा रहे हैं। रविवार को उनके कमरे का लिंटर पड़ रहा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक शटरिंग का गाटर टूट गया। इससे काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लिंटर के साथ गिरने से क्षेत्र के गांव कंधरापुर निवासी राजमिस्त्री लक्ष्मण व मजदूर मोर सिंह मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें